पेट्रोल और डीजल के दाम में सोमवार को लगातार छठे दिन स्थिरता बनी रही. उधर, तेल का उत्पादन बढ़ाने के मसले पर ओपेक और सहयोगी देशों यानी ओपेक प्लस के बीच सहमति बनने के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी देखी जा रही है. बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव 65 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बना हुआ है.
...