फेसबुक उपयोग करने वाले करीब 61 लाख भारतीयों के नाम, फोन नंबर जैसे व्यक्तिगत ब्योरा कथित रूप से ‘ऑनलाइन’ लीक हुए हैं और उसे हैकिंग से जुड़े मंचों पर डाला गया है. साइबर सुरक्षा कंपनी हडसन रॉक से जुड़े एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी एलन गाल ने कहा कि दुनिया भर में फेसबुक के करीब 53.3 करोड़ उपयोगकर्ताओं के व्यक्तिगत ब्योरा कथित तौर पर ऑनलाइन लीक हो गया है और उसे मुफ्त में हैकिंग मंचों पर डाल दिया गया.
...