⚡नोएडा में 81 गांवों के लोगों ने किया ‘मटका फोड़ आंदोलन’
By Bhasha
विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 20 दिन से नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के पास धरना दे रहे 81 गांवों के लोगों ने सोमवार को ‘मटका फोड़ आंदोलन’ किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई.