वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के नेता प्रकाश आम्बेडकर ने बुधवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में लोगों का "विश्वास नहीं" रहा, इसलिए मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए आम्बेडकर ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली कई पार्टियों ने कदाचार का आरोप लगाया है. उन्होंने राजग को कड़ी टक्कर देने के लिए युवा नेता तेजस्वी यादव की खूब प्रशंसा की। बिहार चुनाव के नतीजों का ऐलान मंगलवार को हुआ.
...