कोवैक्सीन टीके की दूसरी खुराक लेने आए कई लोगों ने गुस्से और नाराज़गी का इजहार किया. कई लोगों ने कहा कि वह 42 दिन पहले टीके की पहली खुराक ले चुके हैं. टीकाकरण को लेकर सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक कोवैक्सीन टीके की पहली और दूसरी खुराक के बीच में चार से छह सप्ताह का अंतराल होना चाहिए जबकि कोविशील्ड टीके की दोनों खुराकों में चार से आठ सप्ताह का अंतराल हो सकता है.
...