आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए सिद्धू ने सवाल किया कि क्या वह राष्ट्रीय राजधानी में 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपये की आर्थिक मदद दे रहे हैं. गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पंजाब में ‘आप’ की सरकार बनने पर राज्य की हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपये देने का वादा किया है.
...