⚡राकांपा प्रमुख शरद पवार ने भाजपा पर क्षेत्रीय सहयोगियों को खत्म करने का आरोप लगाया, नीतीश कुमार का समर्थन किया
By Bhasha
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर अपने क्षेत्रीय सहयोगियों को धीरे-धीरे खत्म करने का आरोप लगाया और भाजपा से नाता तोड़ने के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया.