⚡एअर इंडिया की लंदन-मुंबई उड़ान के शौचालय में यात्री ने किया धूम्रपान, पुलिस के हवाले किया गया
By Bhasha
लंदन से मुंबई आ रही एअर इंडिया की उड़ान में सवार एक यात्री को कथित तौर पर शौचालय में धूम्रपान करने और अशिष्ट व्यवहार करने के आरोप में सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया. एयरलाइन ने रविवार को यह जानकारी दी.