⚡मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव की हुई घोषणा, तीन चरणों में डाले जाएंगे वोट
By Bhasha
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त बंसत प्रताप सिंह ने शनिवार को प्रदेश की त्रि-स्तरीय पंचायतों के लिए चुनाव की घोषणा करते हुए कहा कि इनके लिए मतदान अगले साल तीन चरणों में छह जनवरी, 28 जनवरी और 16 फरवरी को होंगे.