⚡वेस्ट बैंक में प्रदर्शन के दौरान इजराइली सैनिकों की गोली से फलस्तीनी युवक की मौत
By Bhasha
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह प्रदर्शन बेइटा कस्बे के निकट एक चौकी बनाने के विरोध में हुआ. फलस्तीनी इसे इजराइल के भूमि हथियाने के प्रयास के तौर पर देख रहे हैं. सैकड़ों की संख्या में लोग एक पहाड़ी पर इकट्ठा हो गए.