पाकिस्तान के चरमपंथी इस्लामी नेता साद रिजवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक दिन पहले रिजवी ने सरकार को धमकी दी थी कि अगर पैगंबर मुहम्मद के चित्र बनाने के मुद्दे पर फ्रांस के राजदूत को देश से नहीं निकाला गया तो इसके विरोध में प्रदर्शन किए जाएंगे. लाहौर पुलिस के प्रमुख गुलाम मोहम्मद डोगर ने बताया कि रिजवी को कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए गिरफ्तार किया गया है.
...