अफगानिस्तान ने पारी के सबसे ज्यादा 21 रन 18वें ओवर में जोड़े जिसमें नईब ने एक छक्का और दो चौके लगाये. नईब (25 गेंद में चार चौके और एक छक्का) और नबी (32 गेंद में पांच चौके) दोनों ने नाबाद 35-35 रन बनाये. इन दोनों की बदौलत अफगानिस्तान ने अंतिम तीन ओवर में 43 रन जोड़े.
पाकिस्तान के लिये इमाद वसीम ने 25 रन देकर दो विकेट झटके.
...