घटना शनिवार को इरोड जिले के के जी वलासु गांव की है. पुलिस ने बताया कि आज सुबह उक्त व्यक्ति किसान करुप्पन्नन के घर पहुंचा और पूछा कि क्या उसे और उसके परिवार के किसी सदस्य को बुखार या खांसी है. पुलिस ने कहा कि जब किसान ने ना में जवाब दिया, तो उस व्यक्ति ने उन्हें प्रतिरक्षा बढ़ाने के लिए कुछ गोलियां दीं.
...