टिहरी जिले के देवप्रयाग में मंगलवार को बादल फटने की घटना में निगम की दो इमारतों के ढहने और कई घरों को नुकसान पहुंचने की खबर के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बात की और केंद्र की तरफ से हर मदद का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
...