⚡लालू के ‘विसर्जन’ वाले बयान पर नीतीश ने कहा, मुझे गोली मरवा दें, अच्छा यही होगा
By Bhasha
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद के ‘विसर्जन’ वाले बयान पर मंगलवार को कहा, ‘मुझे गोली मरवा दें, सबसे अच्छा यही होगा. बाकी वे कुछ नहीं कर सकते.