बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने बुधवार को एक जांच आयोग को बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के सहयोगियों को उनके निर्देशों पर पैसे का भुगतान किया था. वाजे ने अपने उस पिछले बयान से पलटते हुए यह टिप्पणी की जिसमें उन्होंने राकांपा नेता से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले के सिलसिले में इसके विपरीत दावे किए थे.
...