देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने के बाद स्वतंत्र भारत की सरकार ने अपना पहला डाक टिकट जारी किया जिसकी कीमत साढ़े तीन आने तय की गई. ‘जय हिंद’ के नाम से जारी इस डाक टिकट पर बीचो बीच लहराते हुए तिरंगे की तस्वीर बनी थी, जबकि बाईं ओर अंग्रेजी में इसकी कीमत यानी साढ़े तीन आने लिखी थी.
...