नब्बे के दशक में भारत की सुंदरियों ने सौंदर्य जगत में जो धमाल मचाया था उसकी शुरूआत दरअसल 1966 में मुंबई की रीता फारिया ने की थी। वर्ष 1945 में जन्मी रीता भारतीय और एशियाई मूल की पहली महिला हैं, जिन्होंने 1966 में मिस वर्ल्ड खिताब जीता। हालांकि उन्होंने सौंदर्य और ग्लैमर को अपना करियर नहीं बनाया और एक साल तक मॉडलिंग करने के बाद अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और इसी को अपना करियर भी बनाया.
...