⚡Noida: संदिग्ध परिस्थिति में झुलसी हुई हालत में युवक मिला, दो लोगों पर आरोप
By Bhasha
सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के निठारी गांव में रहने वाला एक युवक सोमवार देर रात को संदिग्ध परिस्थिति में गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में मिला. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि युवक के भाई ने दो लोगों पर उसे जलाने का आरोप लगाया है.