⚡नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे का निर्माण शुरू
By Bhasha
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि टाटा प्रोजेक्ट्स ने शुक्रवार को विधिवत भूमि पूजन कर रनवे का निर्माण शुरू कर दिया.