थाना फेस-2 क्षेत्र के नया गांव के पास एक युवक ने एकतरफा प्रेम के चलते युवती पर चाकू से कथित तौर पर हमला करके उसकी हत्या का प्रयास किया। युवती को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बाद में दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को दी.
...