⚡नोएडा: व्यक्ति से जबरन चेक लेने का आरोप, चार पुलिसकर्मियों समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज
By Bhasha
वित्तीय लेनदेन के मामले में चार पुलिसकर्मियों सहित छह लोगों ने एक व्यक्ति को अगवा कर गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम ले जाकर जबरन उससे 5-5 लाख रुपये का चेक ले लिया. इस संबंध में नोएडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.