⚡छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपी अधिकारी को जेल में विशेष सुविधा नहीं: उपायुक्त
By Bhasha
झारखंड के खूंटी में हिमाचल प्रदेश की रहने वाली आईआईटी की एक छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी सैयद रियाज अहमद के साथ आम कैदियों जैसा ही व्यवहार किया जा रहा है। खूंटी के उपायुक्त शशिरंजन ने यह जानकारी दी।