⚡कोरोना के कारण गणतंत्र दिवस पर विदेशी अतिथि नहीं होंगे: विदेश मंत्रालय
By Bhasha
वैश्विक स्तर पर कोविड-19 की स्थिति के कारण इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में किसी भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष या शासनाध्यक्ष को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित नहीं करने का फैसला किया गया है. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.