⚡Diwali-2022: गुजरात में दिवाली के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर नहीं लगेगा जुर्माना: सांघवी
By Bhasha
गुजरात सरकार ने घोषणा की है कि इस साल दिवाली के त्योहार के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन के लिये लोगों पर जुर्माना नहीं लगाया जाएगा. गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने शुक्रवार को यह घोषणा की.