श्रीलंका के केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें निसांका ने 58 गेंदों पर 72 रन बनाये जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल हैं. बायें हाथ के कलाई के स्पिनर तबरेज शम्सी (17 रन देकर तीन) ने श्रीलंका का मध्यक्रम झकझोरा. ड्वेन प्रिटोरियस (तीन ओवर में 17 रन देकर तीन) और एनरिच नोर्किया (27 रन देकर दो) विकेट लेने वाले अन्य गेंदबाज थे.
...