दिल्ली में नाइजीरिया की 30 वर्षीय महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई है. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यह शहर में इस संक्रमण का आठवां और देश में 13वां मामला है. सूत्रों ने बताया कि महिला को इलाज के लिए लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
...