एजेंसी न्यूज

⚡न्यूजीलैंड की मस्जिदों में हमला करने वाले Brenton Tarrant ने इंडिया में बिताए थे 3 महीने

By Bhasha

क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों (Christchurch Mosque) पर हमला कर 51 मुस्लिमों की जान लेने वाले ब्रेंटन टैरंट (Brenton Tarrant) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) जाने से पहले भारत समेत कई देशों की यात्रा की थी. हमले से संबंधित एक विस्तृत रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई जिसमें यह जानकारी सामने आई. रिपोर्ट के अनुसार टैरंट ने भारत में तीन महीने बिताए थे. पिछले साल 15 मार्च को हुए आतंकी हमले में दर्जनों लोग घायल हुए थे और मारे गए लोगों में पांच भारतीय भी शामिल थे. रॉयल कमीशन ऑफ इंक्वायरी’ की 792 पेज की रिपोर्ट में बताया गया है कि तीस वर्षीय हमलावर ने स्कूल छोड़ने के बाद एक स्थानीय जिम में 2012 तक व्यक्तिगत प्रशिक्षक के तौर पर काम किया था.

...

Read Full Story