इंग्लैंड के आठ विकेट पर 435 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी में 209 रन पर सिमटी। इंग्लैंड के पास 226 रन की बढ़त थी और टीम ने न्यूजीलैंड को फॉलोऑन दिया। स्टंप उखड़ते समय न्यूजीलैंड इंग्लैंड से 24 रन पीछे है और उसके सात विकेट बचे हुए है। पूर्व कप्तान केन विलियमसन 25 और हेनरी निकोल्स 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
...