⚡Sputnik V के उत्पादकों के साथ बातचीत जारी, वे दिल्ली को टीकों की आपूर्ति करेंगे: सीएम अरविंद केजरीवाल
By Bhasha
दिल्ली में कोविड-19 के टीकों की कमी के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि स्पुतनिक वी टीके के उत्पादक दिल्ली को इस रूसी कोविड निरोधी टीके की आपूर्ति करेंगे किंतु टीके की कितनी खुराक मिलेंगी यह अभी तय नहीं हुआ है.