मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को नीट (यूजी) 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया जिससे अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा परीक्षा परिणाम जारी करने का रास्ता साफ हो गया है. इन याचिकाओं में, साई प्रिया एस और 15 अन्य विद्यार्थियों ने मांग की थी कि चेन्नई के चार परीक्षा केंद्रों पर बिजली गुल होने के कारण जिन छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, उनके लिए पुनः परीक्षा कराई जाए और तब तक परिणाम घोषित न किए जाएं.
...