⚡नीट-पीजी काउंसलिंग 12 जनवरी से शुरू होगी: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया
By Bhasha
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को कहा कि नीट-पीजी काउंसलिंग 12 जनवरी से शुरू होगी. उच्चतम न्यायालय ने सात जनवरी को अपने अंतरिम आदेश में 2021-22 के लिए नीट-पीजी दाखिले के वास्ते मेडिकल काउंसलिंग बहाल करने की अनुमति दे दी थी.