ईशान ने फॉर्म में लौटते हुए 25 गेंद में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बनाये. आठवें ओवर में चेतन सकारिया को दो छक्के लगाने के बाद उन्होंने नौवें ओवर में मुस्ताफिजूर रहमान को पहले चौका लगाया और फिर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक और टीम की जीत की औपचारिकता पूरी की. इससे पहले कप्तान रोहित 13 गेंद में 22 रन बनाकर और सूर्यकुमार यादव 13 रन बनाकर आउट हुए.
...