⚡नीरज चोपड़ा ने पहली बार विश्व चैम्पियनशिप फाइनल के लिये क्वालीफाई किया, रोहित ने भी किया कमाल
By Bhasha
ओलंपिक चैम्पियन भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में 88 . 39 मीटर का थ्रो फेंककर पहली बार विश्व चैम्पियनशिप फाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया जबकि रोहित यादव ने भी फाइनल में पहुंचकर भारत के लिये नया इतिहास रच दिया .