पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में चीन द्वारा गांव बसाए जाने की खबरों की पृष्ठभूमि में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और तंज करते हुए सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पड़ोसी देश के लिए विशेष आवासीय योजना लागू कर रहे हैं. महाराष्ट्र राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने कहा कि केन्द्र सरकार को इस मामले में स्पष्टीकरण देना होगा.
...