⚡युवाओं को टीका लगाकर उन्हें बचाना राष्ट्र की जरूरत: उच्च न्यायालय
By Bhasha
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के चलते अनेक लोगों को खो चुकी युवा पीढ़ी को पहले टीके लगाए जाने चाहिये थे क्योंकि यह राष्ट्र का भविष्य है. लेकिन टीकाकरण में बुजुर्गों को प्राथमिकता दी गई, जो अपना काफी जीवन जी चुके हैं.