⚡बंगाल सरकार ने अदालत से कहा, खंडपीठ सीबीआई की स्थानांतरण याचिका पर सुनवाई नहीं कर सकती
By Bhasha
पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष दावा किया कि कोई खंडपीठ सीबीआई के उस आवेदन पर सुनवाई नहीं कर सकती, जिसमें नारद स्टिंग मामले को निचली अदालत से उसके समक्ष सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया है.