⚡त्रिपुरा में अध्यक्ष जे पी नड्डा शुक्रवार को दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे
By Bhasha
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा शुक्रवार को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यहां दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी. त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होना है.