⚡महाराष्ट्र में Black Fungus के करीब 3,200 मामले आए सामने, राज्य सरकार ने दी उच्च न्यायालय को जानकारी
By Bhasha
महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि राज्य में अब तक म्यूकोरमाइकोसिस के करीब 3200 मामले आए हैं जिसे ब्लैक फंगस के नाम से भी जाना जाता है. यह कोविड-19 के मरीजों में गंभीर संक्रमण के रूप में उभरा है.