⚡MP: भूमि विवाद में आदिवासी महिला को जिंदा जलाया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
By Bhasha
मध्य प्रदेश के गुना जिले में भूमि विवाद को लेकर तीन लोगों ने 45 वर्षीय एक आदिवासी महिला पर कथित तौर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई. यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी है.