⚡मजदूरी का पैसा मांगने पर मजदूर का हाथ काटने , तीन लोग गिरफ्तार
By Bhasha
रीवा जिले में मजदूरी के रुपए मांगने पर 45 वर्षीय एक दलित श्रमिक का हाथ धारदार हथियार से काटने के आरोप में उसके नियोक्ता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.