⚡ओमनारायण सिंह ने बताया- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर मिली शिकायत पर प्रशासन ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में कथित घूसखोरी और गड़बड़ियों की जांच शुरू की है
By Bhasha
सिंह ने बताया कि पीड़ितों ने प्रशासन को दर्ज कराये बयानों में कहा है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना का लाभ दिलाने के लिए शिक्षक, ग्राम पंचायत सचिव और अन्य लोगों ने वर-वधुओं से घूस ली और अपात्र जोड़ों को भी योजना का बेजा फायदा दिला दिया.