⚡MP: बच्चे को 24 घंटे की मशक्कत के बाद बोरवेल से सुरक्षित निकाला गया
By Bhasha
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सात वर्षीय एक बच्चे को बोरवेल में गिरने के लगभग 24 घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बचाव अभियान लगातार 24 घंटे तक चला.