⚡रक्षा सहयोग पर एमओयू से भारत-मिस्र संबंध ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे: राजनाथ सिंह
By Bhasha
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को मिस्र की अपनी यात्रा को ‘अत्यंत लाभप्रद’ बताते हुए विश्वास जताया कि दोनों पक्षों के बीच रक्षा सहयोग पर सहमति-पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर से भारत-मिस्र की साझेदारी ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर पहुंचेगी.