हाथरस जिले में निर्माणाधीन मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो महिलाओं की मौत हो गई. पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बुधवार को बताया कि हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के अहवरनपुर गांव की रहने वाली मधु (20) और उसकी भाभी भारती (19) मंगलवार की शाम बाजार गई थीं और रात करीब आठ बजे वे अपने पड़ोसी विमल के साथ मोटरसाइकिल से गांव लौट रही थीं.
...