कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान इयोन मोर्गन ने स्वीकार किया कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपेक्षानुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं लेकिन उन्हें जल्द ही बड़ी पारी खेलने का विश्वास है. केकेआर के अभी 13 मैचों में 12 अंक हैं और रन गति अच्छी होने के कारण उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिये केवल अपने अंतिम लीग मैच को जीतने की जरूरत है.
...