⚡हरियाणा में कोविड-19 से मई में हुईं चार हजार से अधिक मौतें
By Bhasha
हरियाणा में कोविड-19 महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक इसके कारण 8,303 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से चार हजार से अधिक लोगों की मौत केवल मई 2021 में ही हुई हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है.