पीएम मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री लोते शेरिंग ने शुक्रवार को रूपे कार्ड के दूसरे चरण का उद्घाटन किया. इस चरण के बाद भारत में रूपे नेटवर्क तक भूटानी कार्ड धारकों की पहुंच जो जाएगी. मोदी पिछले वर्ष अगस्त में भूटान की राजकीय यात्रा पर गए थे. तब उन्होंने तथा शेरिंग ने परियोजना के पहले चरण का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया था.
...