⚡प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 118 किमी. लंबे बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया
By Bhasha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां 118 किलोमीटर लंबी बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे परियोजना का उद्घाटन किया. अधिकारियों के अनुसार, इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय लगभग तीन घंटे से घटकर करीब एक घंटा 15 मिनट हो जाएगा.