⚡पीएम मोदी ने स्टार्ट-अप के लिए की 1,000 करोड़ रुपये शुरुआती कोष की घोषणा
By Bhasha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को 1,000 करोड़ रुपये के ‘स्टार्ट-अप इंडिया सीड फंड’ (Startup) शुरू किये जाने की घोषणा की. इस कोष की शुरुआत देश में नये उद्यमियों और स्टार्ट-अप को प्रोत्साहन देने के लिये की गई है.